फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा गोली कांड: जख्मी महिला की हालत में सुधार नहीं, तीन रिश्तेदार हिरासत में, फरार बेटी-पत्नी का नहीं लगा पता

Mon, 11 Dec 2023 03:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना 8 दिसंबर की है। तुर्कमान गेट चौकी क्षेत्र के हड्डी गोदाम इलाके की इशरत निगार अपने बेटे ईशान संग कोतवाली में पासपोर्ट सत्यापन के सिलसिले में गईं थी। वहां भुजपुरा चौकी के प्रभारी दरोगा मनोज शर्मा खड़े होकर पिस्टल को चेक करने लगे और फायर कर दिया। जिससे गोली दरवाजे की ओर खड़ी महिला की कनपटी के पास लगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में गोली चलती हुई खड़ी महिला के लगी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में ऊपरकोट कोतवाली के मुंशियाने में गोली लगने से जख्मी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं है। हालांकि, छह डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है और उपचार जारी है। वहीं, फरार दरोगा की तलाश में लगी टीमों को भी सफलता नहीं मिली है। दबाव बनाने के लिए तीन रिश्तेदार हिरासत में ले रखे हैं। पत्नी व बेटी का भी सुराग नहीं मिला है। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने पर दरोगा पर इनाम भी घोषित करने की तैयारी है।

विज्ञापन


घटना 8 दिसंबर दोपहर करीब पौने तीन बजे की है। तुर्कमान गेट चौकी क्षेत्र के हड्डी गोदाम इलाके की इशरत निगार (55) अपने बेटे ईशान संग कोतवाली में पासपोर्ट सत्यापन के सिलसिले में गईं थी। वह महिला मुंशियाने में खड़ी थीं, तभी वहां भुजपुरा चौकी के प्रभारी दरोगा मनोज शर्मा को मुंशी ने मालखाने से उनकी सर्विस पिस्टल निकालकर दी। दरोगा वहीं खड़े होकर पिस्टल को चेक करने लगे और फायर कर दिया। जिससे गोली दरवाजे की ओर खड़ी महिला की कनपटी के पास लगी। तभी से महिला का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

छह डॉक्टरों की टीम कर रही उपचार
जेएन मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर के आईसीयू वार्ड में महिला का उपचार चल रहा है। जहां न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट, मेडिसिन डिपार्टमेंट, सर्जरी डिपार्टमेंट समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हैं। महिला कोमा में है। रविवार को तीसरे दिन भी किसी तरह का सुधार नहीं दिखा है। हां, एक मर्तबा जरूर कुछ देर को हाथ पांव हिले थे। इसके बाद से शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं देखी गई। न्यूरो सर्जरी से जुड़े डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत में पहले दिन कुछ आंशिक सुधार आया था। मगर दूसरे दिन बिल्कुल सुधार नहीं दिखाई दिया है। न अभी तक होश आया है। किसी तरह की हलचल बॉडी में हो तो अन्य तरह की जांच व उपचार की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी-एनसीआर के इन जिलों में दौड़ रही टीमें
सीओ प्रथम अभय पांडेय के अनुसार पुलिस की टीमें गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, मेरठ, बागपत व दिल्ली एनसीआर तक में दबिश दे रही हैं। अब तक दरोगा के साले के बेटे सहित तीन रिश्तेदार दबाव बनाने की मंशा से हिरासत में लिए गए हैं। जिनमें मेरठ से भी कुछ लोग शामिल हैं। पत्नी व बेटी का भी कोई सुराग नहीं लगा है। इधर, न्यायालय से सोमवार को गैर जमानती वारंट मिल जाएंगे। इसके बाद पुलिस स्तर से दरोगा पर इनाम घोषित करने की भी तैयारी की जा रही है।

पत्नी-बेटी के साथ होने का अंदेशा, तलाशेंगे हर तैनाती वाला जिला

जिस तरह दरोगा घटना को अंजाम देने के बाद शहर से फरार हुआ और उसने भागते समय अपनी पत्नी व बेटी को कॉल कर मेरठ से घर छोड़ने की बात कही। उसके बाद से पुलिस को अंदेशा है कि तीनों लोग एक साथ तो नहीं गए। दरोगा कोतवाली से बाइक से भागा। चौकी पर अपनी बाइक छोड़ी। फिर वहां से गायब हुआ है। अंदेशा है कि वह किसी सार्वजनिक परिवहन के जरिये बेटी व पत्नी तक पहुंचा होगा। वहां से तीनों साथ हुए होंगे। इसके लिए पुलिस अब एक तो उसके हर तैनाती वाले जिले तक पहुंचने की कवायद में है। दूसरा भुजपुरा चौकी के बाद के सीसीटीवी देखने की तैयारी में है। ताकि कोई मदद मिल सके।
महिला की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। उस पर डॉक्टरों के जरिये पूरी निगरानी रखी जा रही है। वहीं दरोगा की गिरफ्तारी के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द सफलता हाथ लगेगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

अलीगढ़ की घटना से दी जा रही प्रदेश भर में नसीहत 
कोतवाली में हुई पुलिस स्तर पर हथियार प्रयोग के समय लापरवाही प्रदेश भर में नजीर बन रही है। अब प्रदेश के प्रत्येक थाने में थाना प्रभारियों के स्तर से मुंशियों को व दरोगाओं को हथियार रखने व लेते समय सावधानी को लेकर नसीहत दी जा रही है। कहा जा रहा है कि जो बातें हमें सबसे पहले सिखाई जाती हैं, उन बातों का विशेष ध्यान रखें। ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कांग्रेसियों ने आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की
कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें दरोगा द्वारा पिस्टल से महिला को गोली लगने की घटना पर रोष व्यक्त किया। दारोगा की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की। घायल महिला का उपचार एम्स में हो। इस दौरान दारोगा की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्योराज जीवन, पूर्व अध्यक्ष गिरवर शर्मा, महासचिव परवेज अहमद, महानगर अध्यक्ष अनवर अकील, अजय शर्मा, राजेश राज जीवन, अखिलेश शर्मा, धर्मेंद्र लोधी, हिमांशु, दिनेश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से की शिकायत

अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के महानगर अध्यक्ष मो. औरंगजेब ने थाना कोतवाली में दरोगा द्वारा महिला को गोली मारने की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। पत्र में लिखा है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। पुलिस की इस हरकत से सरकार की छवि धूमिल करने का कार्य किया गया है। पुलिस की सांठगांठ से दोषी पुलिसकर्मियों को भगाया गया है। उन्होंने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। संवाद

बसपा नेता भी पहुंचे हालचाल लेने
इस घटना में जख्मी महिला का हालचाल लेने बसपा नेता सलमान शाहिद भी पहुंचे। वे लगातार परिवार के संपर्क में हैं। मेडिकल कॉलेज में हर तरह की जरूरत का ध्यान रख रहे हैं। परिवार के साथ खुद से पूरी तरह से सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने परिवार के साथ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि दरोगा की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस से मांग करते हैं। अगर गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें