फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Muslim University: हॉस्टल की दाल में कीड़ा निकलने की शिकायत, यूनिवर्सिटी ने किया इन्कार

Tue, 26 Aug 2025 12:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने दाल में कीड़ा निकलने की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि न तो किसी छात्र और न ही वार्डन ने कीड़ा निकलने की शिकायत की है।
विज्ञापन
एएमयू बाब ए सैय्यद गेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एसएस नॉर्थ हॉल में 25 अगस्त की रात को दाल में कीड़ा निकलने का प्रकरण सामने आया है। छात्र ने इस मामले की शिकायत पूर्व एएमयू छात्र व अधिवक्ता मोहम्मद खालिद जीलानी से की, जिसके बाद अधिवक्ता ने एक्स के माध्यम से शिक्षा मंत्रालय में शिकायत की। साथ ही एएमयू के जनसंपर्क कार्यालय को भी मामले से अवगत कराया।

विज्ञापन


अधिवक्ता मो. खालिद ने बताया कि एएमयू के मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर अक्सर शिकायतें आती हैं। 25 अगस्त को एक छात्र ने मुझे शिकायत भेजी। जिसके बाद मैंने विश्वविद्यालय प्रशासन सहित शिक्षा मंत्रालय में शिकायत को भेजा। 

इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने दाल में कीड़ा निकलने की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि न तो किसी छात्र और न ही वार्डन ने कीड़ा निकलने की शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें