फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शोर करने पर शिक्षक ने छात्र को मारा चांटा, पुलिस से शिकायत, शिक्षिका पर रील बनाने का आरोप

Tue, 26 Aug 2025 12:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अनुज अपनी कक्षा में अन्य छात्रों के साथ बैठा था। कक्षा में शोर-शराबा होता देखकर एक शिक्षक ने छात्रों को शांत रहने के लिए कहा। कुछ छात्र शांत हो गए। मगर छात्र शोर मचाते रहे, जिस पर शिक्षक ने अनुज को डांटते हुए उसे चांटा मार दिया।
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर काॅलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में चंडौस के पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर काॅलेज में शोर-शराबा करने के दौरान एक छात्र को एक शिक्षक ने चांटा मार दिया। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव जहराना स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा 9 में अनुज पढ़ रहा है। 23 अगस्त को वह अपनी कक्षा में अन्य छात्रों के साथ बैठा था। कक्षा में शोर-शराबा होता देखकर एक शिक्षक ने छात्रों को शांत रहने के लिए कहा। कुछ छात्र शांत हो गए। मगर छात्र शोर मचाते रहे, जिस पर शिक्षक ने अनुज को डांटते हुए उसे चांटा मार दिया। छुट्टी होने के बाद अनुज ने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।

साथ ही ग्राम प्रधान ओमवती और ताऊ प्रेम सिंह को भी बताई। इसके बाद अनुज के पिता रोहताश सिंह ने शिक्षक के खिलाफ मारपीट करने और भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इसके अतिरिक्त कॉलेज की एक शिक्षिका पर छात्राओं के साथ रील बनाए जाने का भी आरोप लगाया है।

छात्र को सिर्फ डांटा गया था। मारपीट की बात गलत है। कॉलेज को बदनाम करने की साजिश प्रधान पक्ष द्वारा रची जा रही है। भेदभाव की बात को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। रील बनाने वाली शिक्षिका को नाटिस जारी कर दिया गया है। -नरेंद्र नारायण पांडेय, प्रधानाचार्य

विज्ञापन

छात्र के पिता ने राजकीय इंटर कॉलेज के अध्यापक पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसकी जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -रामेंद्र शुक्ला, कोतवाली प्रभारी चंडौस
शिक्षक मेरे भतीजे के साथ अन्य कई छात्रों के साथ मारपीट कर चुका है। शिक्षक के भय के कारण कई छात्र स्कूल छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। कॉलेज की शिक्षिका कक्षा में छात्राओं के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालती है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। -प्रेम सिंह जहराना
विज्ञापन

कॉलेज में जो भी घटना घटी है, उसकी जांच कराई जाएगी। मामले की जांच डीआईओएस करेंगे।-मनोज कुमार गिरि, संयुक्त शिक्षा निदेशक, अलीगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें