फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव पर मुकदमा चलाने के लिए दी तहरीर

Wed, 06 Jan 2016 01:35 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा संचालित पतंजलि संस्थान और उसकी शाखाओं के प्रचार-प्रसार का अलीगढ़ में जिम्मा संभाल रहे ऋषि सारस्वत को कई साल से वेतन नहीं मिल रहा है। इसे लेकर ज्यादा शिकायत करने पर धमकियां मिल रही हैं। हरिद्वार जाकर जानकारी करने पर उन्हें टहला दिया जा रहा है। इस सबसे परेशान ऋषि सारस्वत ने अब बाबा रामदेव सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोंडा के गांव तारापुर निवासी ऋषि सारस्वत ने अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी के माध्यम से दिए गए नोटिस व एसओ गोंडा को दी गई तहरीर में कहा गया है कि देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति के आवरण से अभिभूत होकर ऋषि ने पतंजलि संस्थान में वर्ष 2010 में सेवाएं देना शुरू कर दिया। उसे जिले में संस्थान व उसकी शाखाओं के प्रचार-प्रसार का जिम्मा मिला और 5 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलना तय हुआ। 
इसके बाद से उसके कार्य से संस्थान को लाखों रुपये सालाना का मुनाफा हुआ। मगर उसे आज तक वेतन नहीं मिला। इसके बाद वह कई मर्तबा हरिद्वार गया। अलीगढ़ आगमन पर बाबा से मिले। उसे यही जवाब मिलता रहा कि बाबा की सेवा में लगे रहो, लाभ मिलेगा। मगर आज तक उसे वेतन नहीं मिला।  कुल करीब दो लाख से अधिक का उसका वेतन अब तक बनता है, जो नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन

ज्यादा शिकायतें करने पर उसे हरिद्वार स्थित संस्थान से धमकियां देकर भगा दिया गया। इस तहरीर में बाबा रामदेव, संस्थान से जुड़े राम भरत यादव, विपणन प्रमुख राकेश शर्मा को आरोपी बनाया गया है। एसओ का कहना है कि व्यस्तता के कारण वे थाने नहीं पहुंच पाए। तहरीर की बाबत उनको जानकारी नहीं है। थाने पहुंच कर इस मामले को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें