फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बीदास कंपाउंड में कूड़े का ढेर, नहीं उठता कई दिनों तक, स्थानीय लोग परेशान

Thu, 04 Apr 2024 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पॉश कॉलोनियों में शुमार बीदास कंपाउंड में गंदगी और कूड़े से स्थानीय लोग परेशान हैं। इलाके में नियमित साफ-सफाई नहीं होती। कई-कई दिन तक कूड़े के ढेर से उठान नहीं होता।
विज्ञापन
बीदास कम्पाउंड में पड़ा कूड़े का ढेर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौरंगाबाद स्थित बीदास कंपाउंड में कूड़ा और गंदगी से लोग परेशान हैं। यहां कई-कई दिन तक कूड़ा एक ही स्थान पर पड़ा रहता है। इससे उठती दुर्गंध से पास के घरों में रहने वाले लोग परेशान हैं। गंदगी के चलते मच्छरों की संख्या भी ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन


पॉश कॉलोनियों में शुमार बीदास कंपाउंड में गंदगी और कूड़े से स्थानीय लोग परेशान हैं। इलाके में नियमित साफ-सफाई नहीं होती। कई-कई दिन तक कूड़े के ढेर से उठान नहीं होता। पास में ही एक मंदिर है। जहां लोग सुबह-शाम पहुंचते हैं। वहीं, कूड़े के ढेर के कारण आवारा जानवर का खतरा भी ज्यादा रहता है। लोगों ने बताया कि गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। इसके अलावा बारिश के समय इलाका जलमग्न हो जाता है।

बीदास कंपाउंड में कूड़ा और गंदगी से लोग परेशान हैं। मंदिर जाने से पहले गंदगी के पास से होकर गुजरना पड़ता है। -विक्रांत गर्ग
क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई नहीं होती। कई-कई दिनों तक कूड़े का ढेर लगा रहता है। क्षेत्र में घूमते जानवर इस और फैलाते रहते हैं। -सचिन।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पास ही कूड़े का ढेर लगा रहता है। इस ओर नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कागजी खानापूर्ति से क्षेत्र की गंदगी दूर नहीं होगी।- शिव शंकर।
गंदगी के चलते इलाके में मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। फॉगिंग भी नहीं की जा रही। जिम्मेदार अधिकारियों ने लोगों को अपने हाल छोड़ दिया है।- उज्जवल वार्ष्णेय।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें