फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नवजात की मौत पर प्राइवेट अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित प्राइवेट नर्सिग होम में बच्चे की मौत के बाद विलाप करती मां पूनम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित एक हॉस्पिटल में एक शिशु की मृत्यु पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

गोंडा के देरवल की मढ़ी गांव निवासी पूनम पत्नी नीरज ने 16 अप्रैल का एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की तबियत खराब होने पर उसी दिन शाम उसे रामघाट रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बच्चे को सांस संबंधी परेशानी थी और उसे आईसीयू (इनसेंटिव केयर यूनिट) में रखा गया था। रविवार को शिशु की मृत्यु के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हुआ। इसकी वजह से वहां से इधर-उधर चले गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि उपचार के लिए 50 हजार रुपये जमा कराए थे। आईसीयू का हवाला देकर उन्हें बच्चे को देखने नहीं दिया जाता था। हॉस्पिटल के डायरेक्टर का कहना है कि बच्चा बहुत गंभीर अवस्था में 16 अप्रैल को उनके पास आया था। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह में परिजन बच्चे को दिखाने की जिद कर रहे थे। उसके कुछ समय बाद बच्चे की मृत्यु हो गई। उसके बाद यह कहकर परिजन हंगामा करने लगे कि बच्चे को कहने के बावजूद नहीं दिखाया। हंगामा होने पर पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। इस संबंध में क्वार्सी थाना के अधिकारी का कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत नहीं की गई है। परिजन व हॉस्पिटल प्रशासन के बीच समझौता हो गया है। परिजन शिशु का शव लेकर चले गए। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें