एक पंप ताला नगरी स्थित पारस ज्योति समारोह स्थल के पास शुरू होने जा रहा है। दूसरा पंप क्वार्सी बाईपास स्थित इंजीनियरिंग कॉलोनी के पास शुरू होगा। मार्च 2026 तक एटा चुंगी , बौनेर, गभाना में दो पंप सहित कुल पांच सीएनजी पंप शुरू होने जा रहे हैं।
अलीगढ़ जिले के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अगले 10 दिनों के भीतर अलीगढ़ में दो नए सीएनजी पंप शुरू हो जाएंगे, जिससे जिले में सीएनजी पंपों की कुल संख्या 10 हो जाएगी। इसके अलावा, मार्च 2026 तक पांच और नए पंप शुरू होने जा रहे हैं। इस विस्तार से जिले को प्रदूषण रहित ईंधन मिलेगा और पंपों पर सीएनजी भरवाने के लिए लगने वाली लंबी लाइनें भी छोटी हो जाएंगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले में इस समय लगभग चार लाख सीएनजी वाहन पंजीकृत हैं। वर्तमान में, शहरी क्षेत्र में चार और ग्रामीण क्षेत्र में चार सीएनजी पंप कार्यरत हैं। नए पंप शुरू होने से इन वाहनों को सीधे लाभ मिलेगा। जो दो नए पंप 10 दिन में शुरू होने जा रहे हैं, उनकी सभी तैयारियां और टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है। एक पंप ताला नगरी स्थित पारस ज्योति समारोह स्थल के पास शुरू होने जा रहा है। दूसरा पंप क्वार्सी बाईपास स्थित इंजीनियरिंग कॉलोनी के पास शुरू होगा।
इसके अलावा सीएनजी की उपलब्धता को और बढ़ाने के लिए, मार्च 2026 तक एटा चुंगी , बौनेर, गभाना में दो पंप सहित कुल पांच सीएनजी पंप शुरू होने जा रहे हैं। इस पहल से अलीगढ़ में स्वच्छ और सस्ते ईंधन की आपूर्ति मजबूत होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
दो नए सीएनजी पंप दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने जा रहे हैं। इसके अलावा शहर में एक मदर स्टेशन भी स्थापित किया जा रहा है। मदर स्टेशन बनने के बाद पहले से संचालित हो रहे आठ सीएनजी स्टेशनों को भी बाहर से टैंकरों के माध्यम से सीएनजी मंगाने से मुक्ति मिल जाएगी। - आलोक कुमार गिरी, प्रोजेक्ट हेड, इंडियन ऑयल अदाणी गैस