फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में सीएनजी 1.90 रुपये हुई महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी चालकों के लिए अहम खबर है। सीएनजी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम जनता और वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। 18 जुलाई से सीएनजी के नए और बढ़े हुए रेट लागू कर दिए गए हैं, जिसके तहत इसके दामों में 1.90 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन




इसका सीधा असर जिले के करीब तीन लाख वाहन चालकों पर पड़ा है, जो अपने वाहनों में सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं। सीएनजी के दाम बढ़ने से ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों का मासिक बजट बिगड़ गया है। वहीं, इसका असर सार्वजनिक परिवहन के किरायों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।


इंडियन ऑयल अदाणी गैस के ऐरिया सेल्स मैनेजर आलोक कुमार गिरि ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें 18 जुलाई से पूरे जिले में प्रभावी हो चुकी हैं। जानकारों का मानना है कि ईंधन के लगातार महंगे होने से रोजमर्रा की वस्तुओं और परिवहन सेवाओं की लागत पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें