फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आंख में आंख मिलाकर बोल रहे हैं झूठ : चंद्रशेखर

विज्ञापन
कमिश्नर गौरव दयाल और डीआईजी दीपक कुमार से वार्ता करते चन्द्रशेखर आजाद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंख में आंख मिलाकर झूठ बोल रहे हैं, जिसका जवाब अनुसूचित जाति के लोग 2022 में देंगे और भाजपा को सत्ता से हटा देेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे वह मंडलायुक्त गौरव दयाल से हाथरस व अलीगढ़ में अनुसूचित जाति की बेटियों के साथ हो रही घटनाओं के सिलसिले में वार्ता करने मंडलायुक्त कार्यालय आए थे। वार्ता के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मंडलायुक्त व डीआईजी ने एक सप्ताह का आश्वासन दिया है कि हाथरस की बेटी के परिजनों को सरकारी नौकरी व आवास दे दिया जाएगा।
चंद्रशेखर ने कहा कि यह आश्वासन एक धोखा न हो। इसलिए एक सप्ताह के बजाय 10 दिन का समय प्रशासन को दे दिया है। अगर इन दिनों में आश्वासन को अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो मंडलायुक्त कार्यालय पर धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाथरस की बेटी के परिजन को सरकारी आवास व नौकरी देने का वादा मुख्यमंत्री ने किया था, लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हो सका। सरकार ने जो घोषणा की थी, वह मजाक था। उस समय की स्थिति को संभालने के लिए एक जुमला फेंका गया था, अब वादे से सरकार मुकर गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंख में आंख मिलाकर झूठ बोल रहे हैं। अपनी जिंदगी में इस तरह का झूठ बोलने वाला इंसान नहीं देखा है। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति के लोगों को कीड़ा-मकोड़ा समझ रखा है। वर्ष-2022 के चुनाव में अनुसूचित जाति के लोग इसका जवाब देंगे। उन्हें (योगी आदित्यनाथ) मठ भेज देगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गठबंधन पर रणनीति नहीं : आजाद
अलीगढ़। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वर्ष-2022 में चुनावी गठबंधन पर अभी कोई रणनीति नहीं बनी है, लेकिन भीम आर्मी का एक-एक कार्यकर्ता वर्ष-2022 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने और बहुजन समाज को ताकतवर बनाएगी। उन्होंने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी से मुलाकात को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को कैसे रोकना है। इस पर चर्चा हुई है। इस तरह की चर्चा अन्य पार्टियों से भी हो रही है। अगर किसी से उनका गठबंधन होगा तो जल्द ही यह बात सामने आ जाएगी।
मंडलायुक्त दफ्तर में जाने के लिए मिन्नतें करती रहीं मंडलाध्यक्ष
अलीगढ़। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जब मंडलायुक्त गौरव दयाल से वार्ता करने उनके दफ्तर पहुंचे, तो उनके साथ कई लोग अंदर चले गए, लेकिन महिला विंग की मंडलाध्यक्ष मुकेश कुमारी बाहर रह गईं। वह अंदर जाने के लिए सुरक्षाकर्मियों से मिन्नतें करती रहीं, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। मुकेश कुमारी ने कहा कि बालिका-महिला की सुरक्षा की बातें हो रहीं, लेकिन एक महिला को ही अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें