डीएम संजीव रंजन ने 38वीं पीएसी बटालियन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ हैलीपैड, स्विस कॉटेज निर्माण आदि की समीक्षा की।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को अलीगढ़ आ रहे हैं। वे यहां विकास कार्यों व प्रदेश-केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। हालांकि, अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मगर 5 अगस्त को आगमन के संकेत मिलने के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। अब तक की तैयारियों व जानकारी के अनुसार सीएम के साथ नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी आएंगे। सीएम को यहां रामघाट रोड पीएसी वाहिनी में उतारने व सर्किट हाउस या कमिश्नरी सभागार में बैठक कराने की व्यवस्था की जा रही है।
डीएम संजीव रंजन ने 38वीं पीएसी बटालियन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ हैलीपैड, स्विस कॉटेज निर्माण आदि की समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी सिटी मृगांक पाठक, एसपी ट्रैफिक, अधिशासी अभियंता लोनिवि, सीओ तृतीय, एसीएम प्रथम एवं द्वितीय आदि मौजूद रहे।