मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : CITY OFFICE
दिल्ली में अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर रोके जाने पर अलीगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के नेतृत्व में क्वार्सी स्थित सपा कार्यालय पर योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर और मेरठ जाने के लिए दिल्ली में रोक दिया गया। इसी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश था। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर रोकना तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है। सपा युवजन जिलाध्यक्ष ने कहा कि अलीगढ़ में उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरता है। कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते हुए अलीगढ़, अतरौली, बरौली में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, उन्हें नहीं रोका जाता। इस मौके पर जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्क्की, अय्याज शेरवानी, मनीष शर्मा, इंदु यादव, आदेश यादव, दीपक बघेल, पवन यादव, राजेश माहौर, अभिषेक जाटव, सोनू शर्मा, आईपी कश्यप, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
अखिलेश का हेलीकॉप्टर रोके जाने के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई
सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर रोके जाने के विरोध में सपाई शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। पार्टी नेता रुबीना खानम के नेतृत्व में गुस्साई सपा महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी पंपलेट लहराकर तस्वीर महल चौक पर सरकार विरोधी मार्च निकाला। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस अवसर पर रुबीना खानम ने कहा कि भाजपा तानाशाही कर सत्ता का दुरुपयोग कर यूपी चुनाव जीतना चाहती है और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।