फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आसमान में छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी और गर्मी

Fri, 24 Feb 2023 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिछले कई दिनों से मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आने की वजह से हो रहा है। इसके कारण तापमान में और भी वृद्धि देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावित होने पर बारिश की संभावना है, इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सूरज के कड़े तेवर बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को थोड़े नरम दिखाई पड़े। अधिकतम तापमान 29.8 रहा जो सामान्य से पांच अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 12.8 रहा जो सामान्य से तीन कम रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आसमान मे बादल छाए रहने की संभावना जतायी है। हालांकि इसके बाद गर्मी अपने कड़े तेवर दिखाएगी।

विज्ञापन


सुबह मौसम में कुछ ठंडक रही। सूरज भी बादलों की ओट में छिपते रहे। कभी बाहर आकर अपनी चमक दिखाते रहे।  मौसम विज्ञानी डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आने की वजह से हो रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में और भी वृद्धि देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावित होने पर बारिश की संभावना है इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें