फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराएं : आईजी

Thu, 18 Jun 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते एडीआरएम दीपक कुमार एवं आइजी आरपीएफ प्रदीप गुप्ता। - फोटो : samvad
विज्ञापन
आरपीएफ के आईजी प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को अलीगढ़ में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को रेलवे संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आरपीएफ और जीआरपी के बेहतर समन्वय से रेलवे परिसर की सुरक्षा और मजबूत होगी।
विज्ञापन



सोमवती अमावस्या पर स्टेशन पर उमड़ी भीड़ और अव्यवस्थाओं के मद्देनजर आईजी ने एडीआरएम प्रयागराज दीपक कुमार के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफाॅर्म संख्या दो, चार, पांच, छह और सात पर सुरक्षा इंतजामों, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।


आईजी ने कहा कि परीक्षा और त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे समय में ट्रेनों के आगमन पर जवानों को अधिक सतर्क रहना चाहिए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने ड्यूटी के दौरान वॉकी-टॉकी के अनिवार्य उपयोग, मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग से बचने और फुट ओवर ब्रिज का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रेनों के ब्लॉक सेक्शन में रुकने पर यात्रियों को ट्रैक पर उतरने से रोकने को कहा।
विज्ञापन



इस दौरान वरिष्ठ मंडलीय सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज, सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह, पोस्ट कमांडर अजीत तिवारी, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, सीएमआई संजय शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें