फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर के नाले-नालियों की हो तली झाड़ सफाई

विज्ञापन
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सावन का महीना शुरू हो गया लेकिन महानगर के नाले-नालियों की सफाई अभी तक नहीं हुई है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को महानगर के नाले-नालियों की तली झाड़ सफाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने सोमवार को विभाग के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में सफाई, पेयजल, प्रकाश व जलनिकासी की अब तक की गई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारी वर्षा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए अभी से नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाया जाए और इसमें लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द नगरी क्षेत्र के सभी नालों एवं महानगर की तंग गलियों की नालियों की तली झाड़ सफाई कराई जाए। नाली सफाई कर्मचारी नियमित रूप से अपने अपने वार्ड की नालियों की सफाई कराएं।
नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल सचिंद्र कुमार शर्मा को सभी सिविल पंपिंग स्टेशनों पर व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए और कहां कि भारी वर्षा में जल निकासी सीवर पंपिंग स्टेशनों पर निर्भर होती है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं अभी से ही पूर्ण कर ली जाए। नगर आयुक्त ने सभी स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक व कर अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में रोजाना पॉलिथीन के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी जोनल अधिकारियों को अपने-अपने जोन में नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभावी और इंफोर्समेंट अभियान रोजाना चलाए जाने के निर्देश दिए। अधिक से अधिक पेड़ लगाने के निर्देश दिए। सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह एवं रोहित सिंह सहित नगर निगम के अधिकतर अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें