फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : फूल चौराहे पर 80 साल पुरानी जर्जर इमारत गिरी

विज्ञापन
फूल चौराहा पर गिरी पुरानी इमारत। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर के कोतवाली क्षेत्र में घनी आबादी वाले इलाके फूल चौराहे में 80 साल पुरानी जर्जर इमारत सोमवार की शाम को भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटर और तीन साइकिलें दब गईं। इमारत गिरने के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की भी बात कही जा रही है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। मलबा उठाए जाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक थाना सासनी गेट के शाहपाड़ा में रहने वाले स्वर्गीय कैलाश चंद्र मास्टर की संपत्ति कोतवाली के फूल चौराहा बड़ा बाजार में है। इस इमारत में चार दुकानें हैं। इमारत का ऊपर का हिस्सा जर्जर है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक इस जर्जर मकान को गिराने के लिए आसपास के लोगों ने कई बार प्रशासन को लिखित में आवेदन किया था। सोमवार को शाम करीब 5 बजे अचानक इमारत का ऊपरी हिस्सा भरभरा कर ढह गया। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
मलबे से मदार गेट की ओर और जय गंज की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया। फूल चौराहे की ओर जाने वाला रास्ता भी ब्लॉक हो गया। एक दुकानदार ने बताया कि इमारत के मलबे में दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटर और तीन साइकिलें दब गईं। जबकि इस हादसे के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की भी चर्चा है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को डायवर्ट कर दिया गया। साथ ही नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि सूचना पर जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। जहां तक एक व्यक्ति के लापता होने की बात है तो वह मलबा हटने के बाद ही साफ हो पाएगा। उस व्यक्ति के नाम, पते के विषय में कोई भी दुकानदार या स्थानीय व्यक्ति नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें