अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नए शैक्षिक सत्र में सभी कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सभी अंडर ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं (शैक्षणिक वर्ष 2019-20) के शेष 30 प्रतिशत अंकों के लिए फाइनल परीक्षाएं 5 अगस्त से होंगी।
यह परीक्षाएं भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए आनलाइन वाइवा के रूप में होंगी। यह फैसला कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की अध्यक्षता में सभी फैकल्टियों के डीन, कॉलेजों एवं पालीटेक्निक के प्रिंसिपल तथा विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों की मीटिंग में किया गया।
यह भी निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शिक्षण कार्य को ऑनलाइन पद्धति से प्रारंभ किया जाए। एएमयू में इस शैक्षणिक सत्र में अंडरग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के 70 प्रतिशत अंकों का मूल्यांकन किया जा चुका है।