गांव गणेशपुर में पुरानी नाली की जगह दूसरी दिशा में नई नाली नाली बनवाए जाने के विरोध में शनिवार को महिलाएं जेसीबी के आगे खड़ी हो गईं। चेतावनी तक दे डाली कि चाहे पकड़कर जेल भेज दिया जाए, लेकिन दूसरी दिशा में नाली नहीं बनने देंगी। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस के जेल भेजने की धमकी भी काम नहीं आई तो जेसीबी वापस कर दी गई। बीडीओ ने कहा कि नाली निर्माण में अड़ंगा डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
गांव में करीब पांच-छह दिन से यह विवाद चल रहा है। नाली निर्माण कार्य का विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि कई दशक से गांव का पानी जिस दिशा में जा रहा है, ग्राम प्रधान उसे दूसरी दिशा दूसरी में माेड़ना चाहते हैं। यदि दूसरी दिशा में नाली बनती है तो कुछ स्थानों पर उनके घर नाली से नीचे हो जाएंगे। वहीं कुछ जगह जेसीबी से गहरी खोदाई करने पर उनके घर भी गिर सकते हैं। गहरी खोदाई से बच्चे और बुजुर्गों के नाली में गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
वहीं आरोप था कि करीब 200 मीटर नाली निर्माण में किसी एक छोर से काम कराने के बजाय ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश के चलते गली के बीच से काम शुरू करा रहे हैं। वह मजदूरों के जरिये खोदाई कराने की मांग की। साथ ही आए दिन पुलिस का डर दिखाकर डराने के बजाय ग्रामसभा की खुली बैठक में सहमति से समाधान कराने की बात कही।
इस बीच थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने जेसीबी के आगे से हटने के लिए कहते हुए मुकदमा लिखवाने और जेल भेजने तक की धमकी दी गई, लेकिन महिलाएं नहीं हटीं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने जबरन कुछ लोगों को पुलिस जीप में बिठाना शुरू कर दिया। इस दौरान बल प्रयोग किया। इसमें एक महिला और दो युवतियों के चोट आई है। वहीं एक ग्रामीण को पुलिस गाड़ी में बिठाने पर जमकर विरोध किया।
कोट...
गांव में नाली का निर्माण कराया जाना है। कुछ लोग विकास कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। नाली निर्माण कार्य में अवरोध डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -राहुल वर्मा, खंड विकास अधिकारी, चंडौस।
फोटो 1 पिसावा के गांव गणेशपुर में नाली निर्माण का विरोध करते हैं महिलाएं 2 ग्रामीणों को समझते वीडीओ चंड़ौस व थानाध्यक्ष पिसावा 3 पुलिस बल का प्रयोग करता सिपाही
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना