फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धार्मिक स्थल के पास कूड़ा डालने पर दो पक्षों में मारपीट, हंगामा

Sun, 12 Jan 2025 08:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को गांव नहरा में एक धार्मिक स्थल के पास कूड़ा-कचरा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। खबर पाकर कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और धार्मिक स्थल के पास गंदगी फैलाने पर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। बाद में ग्राम प्रधानों ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन

गांव नहरा निवासी एक हिंदू संगठन के सदस्य के परिजन ने धार्मिक स्थल के पास कूड़ा-कचरा डाले जाने पर नाराजगी जताते हुए विरोध जताया। आरोप है कि इस पर दूसरे पक्ष के कई लोग एकत्र होकर वहां पहुंच गए और विरोध कर रहे परिवार से मारपीट करने लगे। यह सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इस पर थाने से पुलिस गांव पहुंच गई। दो समुदायों से मामला जुड़ा होने पर दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस कर्मी थाने ले गए।
उधर खबर पाकर कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने धार्मिक स्थल के पास गंदगी किए जाने पर नाराजगी जताई। दोपहर दो बजे तक वह थाने में ही जमा रहे। इस बीच क्षेत्र के कुछ ग्राम प्रधान भी थाने पहुंच गए। थाना पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधानों के सहयोग से दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें