फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे बोले ः खुलकर खेलेंगे, आगे बढें़गे, नया भारत गढ़ेंगे

Thu, 30 Nov 2017 02:47 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक 2017 का शुभारंभ करते अ‌त‌ि‌थ‌ि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश दुनिया में अलीगढ़ का नाम रोशन करने वाले भारतीय हॉकी के सुपरस्टार पद्मश्री जफर इकबाल की गरिमामयी उपस्थिति में अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक 2017 का भव्य शुभारंभ हुआ। 34 स्कूलों के हजार से अधिक बच्चों के शानदार मार्च पास्ट से शुरू हुआ यह आयोजन 5 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न खेलों में 3000 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


गुनगुनी धूप और अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम की मुलायम व नम घास पर अद्भुत, अतुलनीय मार्च पास्ट के साथ ‘अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक’ का आगाज बुधवार को हो गया। हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व पद्मश्री जफर इकबाल ने ‘अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक’ मशाल रोशन करके खेलों का शुभारंभ होने की घोषणा की। 

इसके बाद स्कूली बच्चों ने बेजोड़ प्रस्तुति से अतिथियों समेत खेल प्रेमियों का मन मोह लिया। हर प्रस्तुति पर उन्हेें मुक्त कंठ से प्रशंसा मिली। उद्घाटन समारोह में एसएसपी राजेश पांडेय, आरएएफ कमांडेंट हेलाल फिरोज, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा मौजूद रहे। बुधवार को 34 से ज्यादा स्कूल के हजारों बच्चों की मौजूदगी से स्टेडियम खिलखिला उठा।
विज्ञापन


अमर उजाला ओलंपिक मशाल रोशन होते ही ईको फ्रेंडली पटाखे फूटने लगे। खेल महाकुंभ में हिस्सा ले रहे स्कूलों के बच्चों ने मार्च पास्ट करके मुख्य अतिथि जफर इकबाल को सलामी दी। सबसे आगे स्कूल कैप्टन चल रहे थे, जिनके हाथ में उनके स्कूल का झंडा था। ऐसा तालमेल कि कई कदम भी एक ही कदम लग रहा था।

अहमदी स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया। विश्व भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नटराज नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी प्रशंसा हुई। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एरोबिक्स का प्रदर्शन किया, जिसे मुख्य अतिथि ने सराहा। इसके अलावा मदर्स टच, विजडम पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, नीहार मीरा पब्लिक स्कूल, आस्था एकेडमी, अलबरकात पब्लिक स्कूल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाल गायक कलाकार फैज मोहसिन ने ‘मेरा जूता है जापानी.. गीत सुनाया। इससे पहले  कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, रेडिएंट पब्लिक स्कूल से स्टेडियम में मशाल जुलूस पहुंचा। पांच दिसंबर तक होने वाले ‘अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक’ में 16 खेल खेले जाएंगे। संचालन यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर-उल-कमर ने किया।  आयोजन में बच्चों ने मिलकर नारा दिया, खुलकर खेलेंगे, आगे बढ़ेंगे, नया भारत गढ़ेंगे।

खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे
 नवाब: पद्मश्री जफर इकबाल 
अलीगढ़। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व पद्मश्री जफर इकबाल ने कहा कि यहां का मंजर देखकर ऐसा लगता है, जैसे वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक में मौजूद हैं। इतना बड़ा आयोजन कराना ओलंपिक संघ और अमर उजाला की बड़ी उपलब्धि हैै। खेलों में भी कॅरियर है। इसलिए अगर खेलोगे कूदोगे तो नवाब बनोगे, लेकिन खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी है। इसका हमेशा ख्याल रखना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों की क्षमताओं में कमी नहीं है। वह जिस खेल में घुस गए, सबको पछाड़ दिया। क्रिकेट को ही देख लीजिए, इंग्लैंड का खेल है, लेकिन आज हम आगे हैं। उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि बड़े खिलाड़ी होने के बावजूद उनकी सादगी और उनके विचारों में कोई बदलाव नहीं आता है। इसलिए बड़ा खिलाड़ी बनने के बाद दिमाग खराब नहीं होना चाहिए। पद्मश्री जफर इकबाल ने कहा कि उन्हें यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि नैनीताल में हॉकी के बढ़ावे में अमर उजाला की भूमिका अहम रही। 
उन्हें  अमर उजाला परिवार ने वहां आमंत्रित भी किया था। अच्छा कवरेज मिलने से नैनीताल के हॉकी टूर्नामेंट का क्रेज बढ़ा है। 


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के महेश अग्रवाल, एक्योर से दुर्गेश गुप्ता, ड्रीम डिजायर से हिरेंद्र कुमार चौहान, आईआईएमटी के सचिव पंकज महलवार, जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक डॉ. रक्षपाल सिंह, एथलेटिक्स से दानिश मोहसिन, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी, फुटबॉल संघ के सचिव तौफीक अहमद, कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल से इरशाद खान, ताइक्वांडो से राजीव चौहान, तस्कीन जहीर, हैंडबॉल संघ के सचिव सुधीश कुमार, टेबल टेनिस संघ के सचिव सर्वेश कुमार, पावर लिफ्टिंग के सचिव दीपक कुमार, अर्पित ठाकुर, बॉक्सिंग संघ के सचिव सोम प्रकाश शर्मा, आरजे अभिनव पाठक, कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा, रस्साकसी से विनीत यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, मदरसा चाचा नेहरू के अजीजुर्रहमान, अलबरकात पब्लिक स्कूल से मोहम्मद राशिद, शफीउर्रहमान, सन्नी गुप्ता, पंकज चौधरी, आजाद, सुधीर ठाकुर, दीपक कुमार, हिमांशु शर्मा, सचिन, अर्पित ठाकुर, भूरा ठाकुर, प्रदीप सूर्यवंशी, देवेशराज, भूपेश यादव, विष्‍णु, नीटू ठाकुर, अर्जुन सिंह फकीरा, सचिन पहलवान, लालू, पुष्पेंद्र यादव, राज यादव, आशू, हरजेश, कुलदीप, कृष्णा, तरुण, संग्राम, नवीन कुमार, एसवी कॉलेज के डॉ. शाहनवाज, डीएस के डॉ. अजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, वलीउज्जमा, शालिनी चौहान, उत्तम मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये स्कूल रहे शामिल 
- अहमदी स्कूल एएमयू 
- एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल
- रेडियंट स्टार्स पब्लिक स्कूल
- नीहार मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
- विजडम पब्लिक स्कूल
- मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- गुरुकुल पब्लिक स्कूल
- सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी
- डीपीएस स्कूल
- ओएलएफ
- एएमयू सिटी गर्ल्स हाईस्कूल
- विश्व भारती पब्लिक स्कूल
- अल बरकात पब्लिक स्कूल 
- जीडी पब्लिक स्कूल
- मदरसा चाचा नेहरू स्कूल
- अलीगढ़ पब्लिक स्कूल
- एमयू कॉलेज
- एएमयू एबीके हाईस्कूल
- हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
- विजडम पब्लिक स्कूल
- आयशा तरीन स्कूल
- मॉडर्न पब्लिक स्कूल
- आरबीएम स्कूल
- इंग्राहम स्कूल 
- आस्था एकेडमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें