फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: डीएम ने लिया खबर का संज्ञान, खुले में नहीं, पंचायत भवन में पढ़ेंगे तालसपुर कलां विद्यालय के बच्चे

Fri, 21 Aug 2026 10:57 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तालसपुर कलां विद्यालय के मुख्य भवन के ध्वस्तीकरण के बाद पंचायत भवन की दीवार पर अस्थायी रूप से विद्युत संयोजन किया गया था। बारिश के दौरान पंचायत भवन की दीवार पर करंट आ गया, जिससे बिजली कनेक्शन काटा गया। अब विद्यालय के सुरक्षित कक्ष में पुनः कनेक्शन जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
पंचायत भवन में पढ़ते बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के तालसपुर कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय की बदहाली की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम कोल डॉ. गजेंद्रपाल सिंह और बीएसए आलोक सिंह को मौके पर भेजा और जांच कराई।

विज्ञापन


बच्चे जमीन पर ही बैठे मिले तो उन्हें आनन-फानन पंचायत भवन में शिफ्ट कराया गया। तय हुआ कि जब तक नए भवन का निर्माण पूरा नहीं होता है, बच्चों को पंचायत भवन के अंदर ही पढ़ाया जाए ताकि उन्हें खुले में बाहर न बैठना पड़े। कक्षाओं का संचालन पंचायत भवन में उपलब्ध दो कक्षों, बरामदे और परिसर में उपलब्ध एक कक्ष में कराया जाएगा।

इस स्कूल में कक्षा एक से पांच तक के 194 बच्चे पंजीकृत है, जिनको पढ़ाने के लिए आठ शिक्षकों को स्टाफ तैनात है, इसमें शिक्षक और शिक्षामित्र दोनों शामिल हैं। गौर हो कि रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब ने भी स्कूल की मदद करने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बनेगा नया स्कूल भवन : बीएसए
अलीगढ़ बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय तालसपुर कलां के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव समग्र शिक्षा के वार्षिक बजट एवं कार्ययोजना में शामिल है, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। धनराशि प्राप्त होते ही नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। स्कूल को मॉडल विद्यालय बनाने के लिए नगर निगम से आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन निर्माण प्रस्तावित है।

नगर निगम के अभियंता द्वारा स्थल का निरीक्षण कर डिजाइन सहित एस्टीमेट की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके जर्जर भवन को तकनीकी समिति द्वारा जर्जर एवं निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है। नीलामी कराकर इसके जर्जर भवन को ध्वस्त कराया गया है। बीएसए ने बताया कि जिले में जर्जर विद्यालयों के 900 भवन चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 798 भवनों का ध्वस्तीकरण कराया जा चुका है। 232 नए स्कूल भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। 83 विद्यालयों के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द कराया जाएगा, इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
यह भी पढ़ें...  ये कैसा ऑपरेशन कायाकल्प: यह मजबूरी की पाठशाला, कमरा एक और बच्चे 194, खुले में हो रही 'प' से पढ़ाई
करंट आने से काटा गया था बिजली कनेक्शन
अलीगढ़ बीएसए ने बताया कि तालसपुर कलां विद्यालय के मुख्य भवन के ध्वस्तीकरण के बाद पंचायत भवन की दीवार पर अस्थायी रूप से विद्युत संयोजन किया गया था। बारिश के दौरान पंचायत भवन की दीवार पर करंट आ गया, जिससे बिजली कनेक्शन काटा गया। अब विद्यालय के सुरक्षित कक्ष में पुनः कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। जिले के स्कूलों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को भी शिफ्ट कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिले के 112 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को शिफ्ट कराया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें