देव छठ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : samvad
खैर रोड स्थित सिद्धपीठ श्री खेरेश्वर धाम मंदिर परिसर में आयोजित देवछठ मेले के चौथे दिन रविवार को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और कृष्ण लीला रासलीला का आयोजन हुआ। 50 से अधिक बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।
पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल सिंह और कालू राघव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति पदाधिकारियों ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शाम को आदर्श श्री गिरिराज कृष्ण प्रेम संस्थान, मथुरा के कलाकारों ने माखन चोर लीला का मंचन किया। इसके बाद रसिया दंगल में सत्तो शर्मा-उमेश शर्मा अतरौली और मुकेश शर्मा खिचो, हाथरस के अखाड़ों के बीच मुकाबला हुआ।