फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर मां के पास सो रहा बालक गायब, चोरी की आशंका, दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 25 Aug 2024 03:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात के पास पति,  पत्नी, 11 साल का बेटा चांद, तीन साल का बेटा अहमद के साथ सोए हुए थे। रात करीब 2:30 बजे उनकी आंख खुली तो छोटा बेटा अहमद वहां से गायब मिला। 
 
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर माता-पिता के साथ सोया तीन साल का बालक 23 अगस्त रात गायब हो गया। इस मामले में 24 अगस्त देर रात पीड़ित परिवार की ओर से जीआरपी थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है । पुलिस गायब बालक की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन


थाना हरदुआगंज के कस्बा जलाली निवासी सगीर उर्फ कालिया इधर उधर रहकर खाना मांगकर अपना परिवार चलाते हैं। सगीर  के अनुसार 23 अगस्त रात वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात के पास पत्नी सीमा, 11 साल के बेटे चांद, तीन साल के बेटे अहमद के साथ सोए हुए थे। रात करीब 2:30 बजे उनकी आंख खुली तो छोटा बेटा अहमद वहां से गायब मिला। 

उन्होंने पहले सोचा कि बेटा इधर-उधर कहीं चला गया होगा, लेकिन काफी देर तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो रेलवे स्टेशन पर उसे खोजा गया। दिन भर वह बेटे की तलाश में इधर-उधर घूमता रहे, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। देर रात सगीर की ओर से थाना जीआरपी में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


इस संबंध में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गायब बालक की तलाश की जा रही है। रेलवे स्टेशन के अलावा आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें