फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनियापाड़ा में कमरे की छत गिरी, बच्चा जख्मी

विज्ञापन
बनियापाड़ा में गिरा मकान का गाटर पटिया। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र की घनी आबादी वाले बानियापाड़ा में रविवार दोपहर मकान की पहली मंजिल बने कमरे की छत व छज्जा गिरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्रित हो गई और खबर पर पुलिस भी पहुंच भी आ गई। इस दौरान मकान स्वामी का बेटा भी मामूली रूप से जख्मी हुआ है। इधर, तेज आवाज के कारण मकान की छत गिरने से लोग भयभीत हो गए। बाद में लोगों ने मलवा हटाकर परिवार की मदद की।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर शकुंतला पत्नी पप्पू यादव के मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे की छत तेज आवाज के साथ गिर गई। घनी आबादी में मकान की छत तेज आवाज के साथ गिरने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही स्थानीय लोग मलवा हटाने के काम में जुट गए। कमरे की छत गिरने के कारण पप्पू यादव का बेटा गोलू चोटिल हो गया।
पीड़ित के अनुसार जब कमरे की छत गिरी उसके बच्चे बाहर खेल रहे थे। केवल गोलू छत पर था। इसलिए पत्थर का टुकड़ा लगने के कारण वह चोटिल हो गया। इसके अलावा कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे शहर विधायक संजीव राजा ने पीड़ित को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। बताया गया है कि शकुंतला के पति की मौत हो चुकी है और उन्हीं के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें