फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : स्कूल जा रही मासूम की टेंपो से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के हाईवे स्थित अली नगर के पास शुक्रवार को मां के साथ स्कूल में दाखिला लेने जा रही मासूम की टेंपो से कुचलकर मौत हो गई। उधर, इलाज में देरी को लेकर गुस्साए लोगों ने निजी अस्पताल में तोड़फोड़ करने के साथ ही कमालपुर रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र के गांव गड़मई रहमतपुर निवासी किसान नवीन कुमार की पत्नी नीरज चार वर्षीय बेटी देवकी को स्कूल में दाखिला कराने को कमालपुर रोड के एक स्कूल में जा रही थी। जैसे ही नीरज हाईवे पर अली नगर के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे टेंपो ने देवकी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल देवकी को लेकर लोग कमालपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंच गए। जहां डॉक्टरों ने देवकी को मृत घोषित कर दिया। इस पर गुस्साए लोगों व परिजनों ने अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए हंगामा व तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने मासूम के शव को कमालपुर रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
उधर, हंगामे के बाद अस्पताल का स्टाफ भाग गया। सीओ बन्नादेवी मोहसिन खान कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। गुस्साए लोग अस्पताल के स्टाफ व टेंपो चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस पर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गया। तब कहीं जाम खुल सका। देवकी दो भाईयों के बीच इकलौती बहन थी। भाई मोहित व रोहित पास के ही एक स्कूल से पढ़ाई करते हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें