फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने महापौर फुरकान से की बात, अलीगढ़ की तारीफ

विज्ञापन
मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक में उपस्थित महापौर फुरकान, डीएम चंद्रभूषण आदि। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले महापौर मो. फुरकान की खैरियत पूछी और कोरोना की रोकथाम एवं टीकाकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने नाम लेकर अलीगढ़ नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की।
विज्ञापन

सोमवार को एनआईसी एवं नगर निगम में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण दिखाया गया। एनआईसी में महापौर मो. फुरकान, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, नगर पालिका परिषद अतरौली के चेयरमैन पवन वर्मा, नगर पंचायत कौड़ियागंज के चेयरमैन मो. इरफान आदि मौजूद थे। महापौर मो. फुरकान ने मुख्यमंत्री से कहा कि जनपद में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए ट्रैकिंग, ट्रेसिंग एवं ट्रीटमेंट के आधार पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। टीकाकरण का कार्य प्रगति पर है। संक्रमित व्यक्तियों के संपर्कियों को चिन्हित कर जांच कराई जा रही है।
स्वच्छता अभियान के लिए यहां रोज नौ क्विंटल रसायन की जरूरत है। नगर निगम में हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां सूचना आने पर त्वरित कार्रवाई होती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं भीड़ वाले क्षेत्रों से नमूना लिया जा रहा है। रोज तीन से चार हजार नमूना लिया जा रहा है। धर्मगुरुओं के संपर्क में हैं। सभी को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर निगम में 3400 अधिकारी-कर्मचारी है, जिसमें से 1300 का टीकाकरण हो चुका है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नाम लेकर अलीगढ़ में किए जा रहे कार्यों की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें