जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पड़ोसी मुल्क हालत बिगड़ने की कोशिश में लगातार लगा हुआ है। इस कारण सुरक्षा और विकास की दृष्टि से जम्मू कश्मीर में अभी और भी विकास कार्य होने चाहिए। पहलगाम में आतंकी हमले से पर्यटन को धक्का पहुंचा है।
विज्ञापन
बुधवार को शहर के शमशाद मार्केट में स्थित आफताब मंजिल में अपने परिचित साजिद खान के इंतकाल के बाद उनके परिजनों को सांत्वना देने वह आए थे। उन्होंने इस दौरान कहां कि साजिद अली बचपन के साथी थे, उनके इंतकाल के बाद उनके कब्र पर फातिया पढ़ने आया हूं। वैसे तो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से कई बार निमंत्रण मेरे पास आ चुका है मगर कुछ आवश्यक कार्यों की वजह से आना नहीं हो सका था। पहली बार अलीगढ़ आने का मौका मिला है।
कहा कि पहलगाम अटैक की वजह से टूरिज्म को धक्का पहुंचा है मगर हम धीरे-धीरे हालत सुधारने का प्रयास कर रहे हैं उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनो में हालात सुधर जाएंगे। और टूरिस्ट होगा आना पहले की तरह शुरू हो जाएगा।