फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले दी 7255 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
मुख्यमंमत्री को राम, सीता, लक्ष्मण की मूर्ति देकर स्वागत करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को अलीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश व जिले में 7255 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। कासिमपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरदुआगंज तापीय परियोजना में स्थापित 660 मेगावाट की नई यूनिट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने 989 करोड़ रुपये की लागत से 12 उपकेंद्रों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
विज्ञापन

जिसमें लखनऊ के 400 केवीए उपकेंद्र जेहटा, हरदोई के 132केवीए उपकेंद्र भरावन, लखीमपुर खीरी के 132 केवीए उपकेंद्र ओयल, अमेठी के 132 केवीए उपकेंद्र तिलोई, फिरोजाबाद के 220 केवीए उपकेंद्र टूंडला, गाजियाबाद के 132केवीए उपकेंद्र बीएसआर द्वितीय, जालौन के 132केवीए उपकेंद्र माधौगढ़, बांदा के 132 केवीए उपकेंद्र पैैलानी, मऊ के 132केवीए उपकेंद्र के बड़ागांव में 822 करोड़ की लागत से बने नौ पारेषण केंद्रों के शिलालेखों का लोकार्पण किया। गोरखपुर के 220 केवीए उपकेंद्र खोराबार, महाराजगंज के 132केवीए उपकेंद्र निचलौल व मऊ के 132केवीए उपकेंद्र घोसी में 166 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पारेषण उपकेंद्रों का शिलान्यास किया।
13 विद्यार्थियों को सीएम ने खुद बांटे टैबलेट व स्मार्टफोन
अलीगढ़। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के एक करोड़ छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन देने की घोषणा के तहत पहले चरण में अलीगढ़ मंडल के दो हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिला है। इसमें टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज, धर्म समाज डिग्री कॉलेज, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय व राजकीय आईटीआई के विद्यार्थी शामिल थे, जिन्हें स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण किया गया। इनमें से डिग्री कॉलेज व परास्नातक के 13 छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से स्मार्ट फोन व टैबलेट दिए। इनमें कुलदीप कुमार निवासी केजीडब्ल्यू, हाथरस, निशी मिश्रा ग्राम आलमपुर, गंगागढ़, सोरों, कासगंज, अजीत कुशवाह खेडिया खुर्द, एटा, दीपांशु सक्सेना राम विहार, पला रोड, राहुल कुमार भगवानगढ़ी, निशा परवीन सुपर कॉलोनी, अनिल कुमार सिकतरा सानी, गांगरौल, फरहीन अली रजा नगर क्वार्सी, पूजा शर्मा आलमपुर सुबकरा, अनामिका चौधरी शंकर विहार कॉलोनी, दिव्य शर्मा गोपालपुरी, पला रोड, नूपुर गुप्ता वैष्णो एन्क्लेव, ज्योति सैय्यद बाड़ा बाबरी मंडी शामिल रहे। टैबलेट व स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए और उन्होंने योगी सरकार को जमकर सराहा।
विज्ञापन

इनका भी हुआ लोकार्पण
गभाना में अग्निशमन केंद्र, बरौली में राजकीय इंटर कॉलेज, छर्रा के भिलावली में पीएचसी, अतरौली में पीएसची, इगलास के ताहरपुर में पीएसची, पालीमुकीमपुर के दत्ताचोली में बालिका छात्रावास, गभाना के दौरऊ मोड़ में बालिका छात्रावास, रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, इलेक्ट्रिक बसों का डिपो, गोंडा में कंस्ट्रक्शन ऑफ मल्टीपरपज सीडी स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसमिनेशन सेंटर, मडराक में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, बारहद्वारी पर मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट सिटी के तहत राजा महेंद्र सिंह पार्क तस्वीर महल, नकवी पार्क का सुंदरीकरण समेत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

विभागवार लोकार्पित परियोजनाएं
कार्यदायी संस्था, लोकार्पण की संख्या, लागत (करोड़ में)
1-आवास विकास परिषद 05 17.500
2- यूपी सिडको 02 3.405
3- सीएंडडीएस 02 9.344
विभागवार शिलान्यास की परियोजनाएं
कार्यदायी संख्या शिलान्यास की संख्या, लागत (करोड़ में)
1- आवास विकास परिषद 01 0.800
2- समाज कल्याण निर्माण निगम 01 1.765
3- सीएंडडीएस 01 49.366
4- नगर निगम 06 157.790
5- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,
हरदुआगंज तापीय परियोजना 27 3147
6- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,
त्वरित आर्थिक विकास योजना 68 12.462
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें