फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छर्रा पुलिस ने तीन पशु चोरों को दबोचा

Mon, 27 May 2024 05:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोतवाली पुलिस ने बरौली बंबा के पास से तीन पशु चोरों को पकड़ा है। उनके पास से चोरी की एक भैंस सहित 315 बोर के तीन तमंचे, कारतूस और बीस हजार रुपये बरामद हुए हैं। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, ध्यानपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह, रोहित वर्मा सहित चौ. रवि और पवन कुमार ने सांकरा-छर्रा मार्ग स्थित बरौली बंबा के पास से तीन पशु चोरों को दबोचा। पकड़े गए पशु चोरों में माशा अल्लाह व इंशा अल्लाह पुत्रगण गफूर निवासी भमोरी बुजुर्ग और वारिस पुत्र फिरोज निवासी भीकनपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

इन चोरों के पास से बरामद 20 हजार रुपये चोरी की भैंसों की बिक्री के थे। तीनों पर पहले से छर्रा सहित थाना पालीमुकीमपुर में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें