फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का अलीगढ़ में होगा ठहराव

Thu, 18 Jun 2026 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
ट्रैक से गुजरता ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नई उद्घाटन विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें से छपरा-आनंद विहार टर्मिनल उद्घाटन विशेष ट्रेन (02527) का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर भी होगा। इससे जिले के यात्रियों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार छपरा-आनंद विहार टर्मिनल उद्घाटन विशेष ट्रेन 19 जून को छपरा से रवाना होगी। यह 20 जून की सुबह 03:55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सुबह 04:00 बजे आनंद विहार के लिए रवाना होगी।


उन्होंने बताया कि फिलहाल इस ट्रेन का संचालन उद्घाटन विशेष सेवा के रूप में किया जा रहा है। ट्रेन के नियमित संचालन, समय-सारिणी और आवृत्ति के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी। नई ट्रेन के संचालन से अलीगढ़ से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे तथा रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें