फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म चिमटे से गाल जलाए, बाल काटे और पीटा: ससुरालियों का आतंक, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Mar 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डॉली की शादी करीब नौ साल पहले सतीश के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि दामाद ने बेटी से फोन कराया कि यहां से ले जाओ। जब वह बेटी की ससुराल पहुंची तो उनकी बेटी को ससुराल वालों ने एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा रखी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरपुर निवासी महिला को उसकी ससुराल बंजारे का नगला थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर में ससुराल वालों ने बुरी तरह से पीटा। उसके बाल काट दिए और गर्म चिमटे से गाल जलाए। इतना ही नहीं बुलाने पर पहुंची उसकी मां को भी पीटा। आभूषण और मोबाइल छीनने के बाद सादे कागज में हस्ताक्षर कराकर मां-बेटी को घर से निकाल दिया। मामले में जवां थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


जवां सिकंदरपुर निवासी ऊषा देवी पत्नी बनवारी सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी डॉली की शादी करीब नौ साल पहले सतीश पुत्र टीकम सिंह निवासी बादलपुर के पास बंजारे का नगला थाना जेवर, जिला गौतमबुद्धनगर के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि तीन मार्च को दोपहर बाद करीब तीन दामाद ने बेटी से फोन कराया कि यहां से ले जाओ। जब वह बेटी की ससुराल पहुंची तो उनकी बेटी को ससुराल वालों ने एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा रखी थी।

वहां पहुंचते ही उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए बेटी की ननद ने मोबाइल छीन लिया और बेटी के साथ कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने डॉली के आभूषण उतरवा लिए। उसके बाल काट दिए।
विज्ञापन


ननद दीपा और रेनू सहित दामाद सतीश ने गर्म चिमटे से डॉली के गाल जलाए। इसके बाद गाड़ी में बिठाकर दोनों को भेज दिया। आरोप लगाया कि पहले भी तीन-चार बार बेटी के साथ उसकी ससुराल वाले ऐसी ही घटना कर चुके हैं। उनकी बेटी की तीन दिन की लड़की को भी ससुराल वालों ने कहीं गायब कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें