फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: चीनी के बढ़ते भाव पर सख्ती शुरू, चार बड़े व्यापारियों का स्टॉक जांचा, अब हर शुक्रवार बताना होगा स्टॉक

Sun, 23 Aug 2026 02:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रशासन ने व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक की घोषणा करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक की स्थिति नियमित रूप से अपडेट करें। इसके लिए व्यापारियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराने की कार्रवाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
महावीरगंज में चीनी के स्टॉक की जांच करते प्रशासन के अधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी की बढ़ती कीमतों को थामने के लिए अलीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शनिवार को बाजारों में उतरी और गोदामाें में स्टॉक की जांच की गई। महावीरगंज से हरदुआगंज तक चीनी का थोक भाव 59 से 60 रुपये किलो और फुटकर कीमत 61 से 62 रुपये किलो तक मिली। अब चीनी व्यापारियों को हर शुक्रवार को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर स्टॉक घोषित करना पड़ेगा। स्टॉक और भाव की जांच अभी जारी रहेगी, जब तक भाव नियंत्रित नहीं हो जाते हैं।

विज्ञापन


जांच में महावीरगंज स्थित मैसर्स विशन चंद्र हरीशचंद्र, मैसर्स मदनलाल बिजेंद्र कुमार, मैसर्स रामनिवास सर्वेश्वर कुमार और मैसर्स श्री बालाजी ट्रेडर्स हरदुआगंज के यहां चीनी के स्टॉक की जांच की गई। स्टॉक निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया। किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। केंद्र सरकार ने चीनी के व्यापारियों के लिए एक अगस्त से 30 नवंबर तक स्टॉक लिमिट लागू की है। कोई भी व्यापारी चार हजार क्विंटल से अधिक का भंडारण नहीं कर सकेगा। इसका उद्देश्य चीनी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाना है ताकि कीमतें बेकाबू न हों। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्टॉक में किसी प्रकार का अंतर अथवा अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच एवं निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी।

व्यापारियों को स्टॉक की घोषणा करनी होगी
प्रशासन ने व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक की घोषणा करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक की स्थिति नियमित रूप से अपडेट करें। इसके लिए व्यापारियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराने की कार्रवाई भी कराई जा रही है।

विज्ञापन

महावीरगंज में चीनी के स्टॉक की जांच करते प्रशासन के अधिकारी - फोटो : स्वयं
सरकारी और निजी मिलों का स्टॉक चेक कराए सरकार
प्रमुख चीनी कारोबारी विशाल भगत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी सरकारी और निजी चीनी मिलों की जांच कराए। इससे स्टॉक की सही जानकारी सामने आएगी और उपलब्धता के आधार पर भाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। जब तक यह कदम नहीं उठाया जाएगा, तब तक भाव को नियंत्रित करने में परेशानी होगी।

उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में चीनी मिलों से आने वाला उत्पाद ई-वे बिल से आता है, जिसमें मात्रा, भाव सभी कुछ अंकित होता है। इसके बाद 50 हजार रुपये का माल एक साथ देने पर यहां के व्यापारी को भी ई-वे बिल बनाना पड़ता है। उसमें भी मात्रा और भाव अंकित होता है। अलीगढ़ में रोजाना 1250 क्विंटल चीनी की मांग होती है, लेकिन भाव बढ़ने के बाद से मांग कम हो गई। ग्राहकों को इंतजार है कि सरकार द्वारा कदम उठाने के बाद भाव कम होगा। महावीरगंज में चीनी के 10-12 बड़े कारोबारी हैं।

बड़े प्रतिष्ठानों में चीनी के भाव और स्टॉक
  • विशनचंद्र हरीश चंद्र महावीरगंज 61 रुपये फुटकर और थोक में 60 रुपये किलो। (145 क्विंटल स्टॉक)
  • मदनलाल विजेंद्र कुमार महावीरगंज 61 रुपये फुटकर और थोक में 59 रुपये किलो। (150 क्विंटल स्टॉक)
  • रामनिवास सर्वेश्वर कुमार महावीरगंज 62 रुपये फुटकर और थोक में 60 रुपये किलो। (500 क्विंटल स्टॉक)
  • बालाजी ट्रेडर्स बगीची रोड हरदुआगंज 61 रुपये फुटकर और थोक में 60 रुपये किलो। (900 क्विंटल स्टॉक)
विज्ञापन

चीनी मिलों का शनिवार का भाव (रुपये प्रति क्विंटल)
चीनी मिल भाव
बरखेड़ा 6200 रुपये प्रति क्विंटल
खड्डा 6201 रुपये प्रति क्विंटल
देवबंद 6000 रुपये प्रति क्विंटल
लक्सर नया 5850 रुपये प्रति क्विंटल
बजाज नांगल 5900 रुपये प्रति क्विंटल
बिलाई 5900 रुपये प्रति क्विंटल
खाइखेरी 6250 रुपये प्रति क्विंटल
शेरमूह 6250 रुपये प्रति क्विंटल
बिल्लारी बिल्लारी : 5920 रुपये प्रति क्विंटल
बेलवाड़ा बेलवाड़ा : 5910 रुपये प्रति क्विंटल
शाहबाद 5920 रुपये प्रति क्विंटल
दीवान 5900 रुपये प्रति क्विंटल

नोट : इस भाव में भाड़ा और पांच फीसदी जीएसटी अलग से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें