फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exam: ईद और चुनाव के चलते परीक्षा कार्यक्रम में हुआ बदलाव, ये हैं एग्जाम की नई तारीखें

Tue, 09 Apr 2024 10:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ईद और लोक सभा चुनाव को देखते हुए राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिले में डिग्री कॉलेज हैं, जहां पर दूसरे,तीसरे और चौथे चरण में चुनाव हैं, इसलिए परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के महाविद्यालय जिन जिलों में हैं, उनमें दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में चुनाव होने हैं। 11 अप्रैल को ईद है। इसे देखते हुए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर किया गया है।

विज्ञापन


स्नातक और परास्नातक के सम सेमेस्टर की 11 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 12 अप्रैल को होगी, क्योंकि 11 अप्रैल को ईद है। 25 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 15 मई को होगी। 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 16 मई को होगी, 6 मई को होने वाली परीक्षा 17 मई, 7 मई को होने वाली परीक्षा 18 मई को और 13 मई को होने वाली परीक्षा 20 मई को होगी।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि कुलपति के आदेश पर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ परीक्षार्थियों के दो प्रश्न पत्र एक ही दिन और समय पर निर्धारित होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। 20 अप्रैल को होने वाली बीए छठवें सेमेस्टर उर्दू की परीक्षा 23 अप्रैल को होगी। 25 अप्रैल को होने वाली बीए छठवें सेमेस्टर गृह विज्ञान की परीक्षा 11 मई को होगी। 9 मई को होने वाली बीए दूसरे सेमेस्टर कार्यालय प्रबंधन की परीक्षा 10 मई को होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है, लेकिन समय पूर्ववत रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें