बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिन में बादल छाए रहे। तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी जिले में बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को दिन में बादल छाए रहे। सुबह से चली तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई।
दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ धूल उड़ने लगी, जिससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी हुई। बाजार में खरीदारी को निकले लोग मुंह पर साफा व रुमाल बांध कर निकले। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 17 किमी प्रति घंटा रही। एएमयू भूगोल विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर सलेहा जमाल बताती हैं कि इस बार गर्मी के तेवर थोड़े सख्त रहेंगे। ग्लोबल वार्मिंग का असर हर जगह देखने को मिल रहा है। शहर क्षेत्र में हरियाली की कमी होने से गर्मी ज्यादा है, जबकि देहात क्षेत्र में हरियाली होने के कारण वहां का अधिकतम तापमान शहरी क्षेत्र से कम होता है।