फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो दिन चला अभियान, यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 499 वाहनों के चालान

Mon, 29 Jun 2026 02:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अभियान में तेज गति से वाहन चलाना सबसे बड़ा उल्लंघन रहा। इसके लिए 159 वाहन चालकों पर चालान किया गया। हेलमेट न पहनने वाले 116 लोगों पर कार्रवाई हुई। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट या दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 85 चालान हुए।
विज्ञापन
चालान करते विभाग के अधिकारी - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अलीगढ़ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। यह दो दिवसीय अभियान 27 और 28 जून को अलीगढ़ संभाग में चला। इसमें चार जिलों में कुल 499 वाहनों के चालान और बंदी की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हुई। सबसे अधिक कार्रवाई तेज गति से वाहन चलाने के मामलों में की गई। इसमें 159 वाहन चालकों का चालान किया गया। हेलमेट नहीं पहनने पर 116 चालान किए गए। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट या दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 85 चालान हुए। नशे की हालत में वाहन चलाने पर 38 चालान काटे गए। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भी कार्रवाई हुई। मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। गलत दिशा में वाहन चलाने, तेज आवाज वाले हॉर्न और संशोधित साइलेंसर के मामलों में भी कार्रवाई की गई।

तेज गति से वाहन चलाना सबसे बड़ा उल्लंघन
अभियान में तेज गति से वाहन चलाना सबसे बड़ा उल्लंघन रहा। इसके लिए 159 वाहन चालकों पर चालान किया गया। हेलमेट न पहनने वाले 116 लोगों पर कार्रवाई हुई। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट या दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 85 चालान हुए। नशे में वाहन चलाने पर 38 चालान काटे गए।
विज्ञापन


अलीगढ़ मंडल में इतने हुए चालान
जनपदवार कार्रवाई में अलीगढ़ में 241, एटा में 188, हाथरस में 34 और कासगंज में 36 वाहनों पर चालान हुए। आरटीओ प्रशासन दीपक कुमार शाह ने कहा कि अभियान का लक्ष्य केवल चालान करना नहीं है। बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें