फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग में खड़े 98 वाहनों का काटा चालान, 95 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधी नैथानी के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के क्रम में यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर की सड़कों पर नो पार्किंग में खड़े 98 वाहनों का चालान काटा है। इन वाहनों के मालिक पर 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने शहर के अंदर चलने वाले 656 सीएनजी ऑटो पर यूनिक नंबर पेंट करा दिए हैं, जबकि 145 ऑटो पर यूनिक नंबर पेंट कराने की कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही शनिवार को यातायात पुलिस ने क्रेन लेकर मीनाक्षी पुल से लेकर रामघाट रोड पर क्वार्सी चौराहा और गांधीपार्क से लेकर सारसौल तक नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान काटना शुरू किया। शनिवार को कुल 98 चालान किए गए हैं। साथ ही इन चालानों में 95 हजार रुपयों का जुर्माना वाहन मालिकों पर लगाया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नो पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा कर यातायात को बाधित न करें। नहीं तो इसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सभी अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही सुरक्षित चलें व सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें