कवि व गीतकार गोपालदास नीरज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा हुई। उनके कालजयी गीतों को गुनगुनाया भी गया।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर व मॉडर्न उर्दू शिक्षा समिति ने भुजपुरा स्थित कैंप कार्यालय में नीरज जी की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, हसीन हाजरा बेगम, जफर यूनुस, बबलू असलम, दिलशाद अब्बासी, शेर उद्दीन, जीशान, आमिर सलमान सिद्दीकी, मुस्तकीम आजाद, शानू सूफियान, हजरत अली, जहीर अतर सिंह, जयवीर, शाकिर, राहत अली, शराफत, सलमान, इमरान, उदयपाल आदि मौजूद रहे।
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी समिति के तत्वावधान में गीतकार गोपालदास नीरज की जयंती पर नीरज शहरयार पार्क में स्थापित नीरज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यकारिणी समिति के सदस्य अशोक सक्सेना, डॉ. राकेश सक्सेना, केपी सोसाइटी के सचिव देवेंद्र सक्सेना, मुख्य प्रदर्शनी सहायक अर्पित शर्मा, प्रदर्शनी स्टाफ आनंद सागर, यतेंद्र पाल शर्मा, ओम पाल, राज सक्सेना, जॉनी, संजीव वर्मा, यशवीर सिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। मॉडर्न इंटर कॉलेज में नीरज जी की जयंती मनाई गई। अनिल वर्मा ने नीरज जी के गीत ‘कारवां गुजर गया, अनिल बघेल रिंकू ने ‘सोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब’ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अंशुल बघेल, कुणाल, मुकेश राजपूत, केएम भारद्वाज, सतीश मूर्ति, अशोक बघेल आदि मौजूद रहे।
नीरज जी के नाम पर संग्रहालय बनाने की मांग
गीतकार गोपालदास नीरज की जयंती पर केपी इंटर कॉलेज के सभागार में केपी सोसाइटी की ओर से नीरज जी के व्यक्तित्व पर परिचर्चा हुई। अध्यक्षता केपी सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने की।
डॉ. राकेश सक्सेना ने कहा कि नीरज जी का व्यक्तित्व व कृतित्व हिंदुस्तान के कवियों में एक अलग स्थान रखता है। केपी कॉलेज के सचिव देवेंद्र सक्सेना ने कहा कि नीरज जी के व्यक्तित्व से नई पीढ़ी को अभिभूत रखने के लिए संग्रहालय बनाया जाए। श्याम कवि ने सुनाया ‘कौन छू पाएगा जो है वकार नीरज का, कोई सानी नहीं है गीतकार नीरज का, काश आ जाए कहीं से और झूमकर गाए, महफिल कर रही है इंतजार नीरज का’। केपी सोसाइटी सदस्य राज सक्सेना ने पीएम मोदी से मांग की है कि नीरज जी को भारत रत्न दिया जाए। सुबोध नंदन शर्मा, दीप किशोर रायजादा, गोपाल कृष्ण जौहरी, योगेंद्र राज सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हुकुम सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, अविनाश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, सुनील, प्रतिभा सक्सेना, सुनीता सक्सेना, रमाशंकर, नीरज पाठक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो