फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी ने हर्षोल्लास से मनाया अधिष्ठापन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी ने मंगलवार को शहर के एक होटल में हर्षोल्लास के साथ अधिष्ठापन समारोह मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल व विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर अरुण जैन ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुकेश सिंघल व असिस्टेंट गवर्नर धनजीत वाड्रा ने दीप जलाकर किया। अध्यक्षता प्रदीप गर्ग ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम मेें चेयरमैन प्रमोद चौधरी व अंकुश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। यहां तरुण सक्सेना ने मंच पर उपस्थित क्लब की नई टीम को बधाई दी व नई टीम के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय गर्ग ने विगत वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्तमान सचिव अनूप गुप्ता ने आगामी पौधरोपण, रक्तदान शिविर, कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान व स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल ने क्लब की सदस्य्ता बनाने और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने पर जोर दिया। इस मौके पर चीफ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अंबरीश गर्ग. कमलकांत वार्ष्णेय, देवेश चंद्रा, संजय गोयल, जगजीवन गुप्ता, अंकुश अग्रवाल, ललेश सक्सेना, प्रवीन टाइगर, विनीत, संदीप विजय, आलोक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें