एएमयू एमसीए द्वितीय वर्ष के छात्र शहबाज की तलाश में पुलिस जब सर जियाउद्दीन हॉल के कमरा नंबर जैड-34 में पहुंची। वहां तलाशी में मैग्जीन-कारतूस, नकली नोटों के अलावा शहबाज के नाम से फर्जी दस्तावेज व बरेली के भोजपुरी धौर्रा टांडा के मो.आकिल के नाम के दस्तावेज मिले।
अलीगढ़ के एफएम टावर के पास फायरिंग व एएमयू के सर जियाद्दीन हॉल में मैग्जीन-कारतूस, नकली नोट और फर्जी दस्तावेज रखने के आरोपी एएमयू छात्र शहबाज व उसके साथी मो.आकिल की तलाश जारी है। शहबाज के दोस्त इदरीश की गिरफ्तारी के संबंध में सिविल लाइंस व क्वार्सी पुलिस द्वारा सोमवार को सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में पेश नहीं किए गए, बल्कि तीन दिन का समय मांग लिया है। इस पर न्यायालय ने 16 अप्रैल तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन
एफएम टावर पर झगड़े व फायरिंग में पुलिस ने सीसीटीवी से शहंशाहबाद के शहबाज उर्फ छोटू की पहचान हुई। एएमयू एमसीए द्वितीय वर्ष के छात्र शहबाज की तलाश में पुलिस जब सर जियाउद्दीन हॉल के कमरा नंबर जैड-34 में पहुंची तो वहां उसके अवैध रूप से रहने की जानकारी मिली। वहां तलाशी में मैग्जीन-कारतूस, नकली नोटों के अलावा शहबाज के नाम से फर्जी दस्तावेज व बरेली के भोजपुरी धौर्रा टांडा के मो.आकिल के नाम के दस्तावेज मिले। साथ में मुरादाबाद के मुदस्सिर का लैपटॉप भी मिला। तीनों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। बाद में मुदस्सिर को पूछताछ में क्लीनचिट दे दी।
इस बीच शहबाज के करीबी दोस्त उसकी भागने में मदद करने वाले आसिफ इदरीश को ऑडी कार सहित दबोच लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। उसकी न्यायालय में रिमांड प्रक्रिया में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 9 तारीख से उठा रखा है और 10 को गिरफ्तारी दिखा रहे हैं। सिर्फ बयानों पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
इसी मामले में न्यायालय ने तीन दिन का रिमांड तो स्वीकार कर लिया, लेकिन क्वार्सी व सिविल लाइंस थानों का 10 अप्रैल का सीसीटीवी फुटेज तलब करते हुए सोमवार की तारीख नियत की थी। इस पर दोनों थानों की पुलिस ने न्यायालय से समय मांग लिया।