ठंड और घने कोहरे को देखते हुए शहर के सीबीएसई स्कूलों ने समय सारिणी में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक चलेंगे। पहले समय सुबह साढ़े आठ बजे से डेढ़ बजे तक था।
विज्ञापन
सीबीएसई को-ऑर्डिनेटर व डीपीएस प्रधानाचार्या आरती झा ने बताया कि कोहरे व ठंड को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि नर्सरी से केजी के बच्चों का समय सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक रखा गया है। कक्षा एक से 12वीं तक के लिए साढ़े नौ से ढाई बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में नई समय सारिणी 16 दिसंबर से लागू हो गई है। अन्य स्कूलों में इसे 17 दिसंबर से लागू किया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों का समय 10 से दो बजे तक करने की मांग
उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने 15 दिसंबर को बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन दिया है। उन्होंने परिषद स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक करने की मांग की है।