मथुरा कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी सिटी कार्यालय के पीछे अधिवक्ताओं के चेंबरों को तोड़े जाने के विरोध में गभाना तहसील के वकीलों ने सोमवार को कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया।
सोमवार को तहसील के दि अधिवक्ता बार एसोसिएशन, राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश बघेल, महेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि मथुरा में वकीलों के करीब 200 चेंबर जेसीबी से ढहा दिए गए हैं। इस बीच अधिवक्ताओं ने अधिकारियों की इस कार्रवाई की निंदा की। प्रदर्शन करते हुए उक्त अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ क्षतिपूर्ति की मांग की। साथ ही मंगलवार को भी कार्य न करने की चेतावनी दी। इस दौरान विनेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, सतीश शर्मा, प्रदीप कुमार, चित्रवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, आशीष सारस्वत, देशवीर सिंह, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।