फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने जताई अभिनव और मॉडल स्कूलों की मान्यता पर आपत्ति

Wed, 04 May 2016 01:44 AM IST
मनोज माहेश्वरी
विज्ञापन
स्‍कूल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट समाजवादी अभिनव विद्यालय और मॉडल स्कूलों को सीबीएसई ने मान्यता देने से साफ इंकार कर दिया है। सीबीएसई ने इन स्कूलों के मान्यता आवेदन पर संसाधनों की कमी की आपत्तियां लगा दी हैं। अब देहात के उन बच्चों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा, जोकि इन स्कूलों में सीबीएसई की पढ़ाई का सपना देख रहे थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत देहात में बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के उद्देश्य से एक मानक बनाकर ब्लॉक स्तर पर मॉडल स्कूल खोले गए हैं। इन स्कूलों में सीबीएसई की पढ़ाई होनी थी। प्रदेश शासन ने हर मंडल में एक यानी 18 मॉडल स्कूलों को समाजवादी अभिनव विद्यालय का दर्जा दे दिया।
अलीगढ़ मंडल में भी छलेसर मॉडल स्कूल को समाजवादी अभिनव विद्यालय बनाया गया। प्रदेश के शेष 173 मॉडल स्कूलोें का संचालन पीपीपी के तहत कराने का फैसला किया गया। इसके लिए जांच एजेंसी तलाशी गई। अभिनव व अन्य स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मान्यता लेने के लिए प्रदेश शासन ने आवेदन किया, लेकिन सूत्रों की मानें तो सीबीएसई ने कई आपत्तियां लगाकर इन विद्यालयों को मान्यता देने से फिलहाल हाथ खड़े कर दिए हैं। क्योंकि कुछ स्कूलों के भवन अधूरे हैं तो कुछ में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन

कहीं लैब नहीं है तो कहीं फर्नीचर और टीचर नहीं हैं। कहीं अग्निशमन के साधन तक नहीं हैं। यह तय माना जा रहा है कि जब तक विद्यालयोें में सभी साधन पूरे नहीं होंगे तब तक इन्हें सीबीएसई की मान्यता नहीं मिलेगी। सूत्रों की मानें तो माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संबंधित जिलोें के डीआईओएस से मॉडल स्कूलों के बारे में कुछ बिंदुओं पर सूचना मांगी है।
इन स्कूलों को सीबीएसई ने मान्यता दी है या नहीं। इस बारे में नहीं मालूम। यह शासन स्तर का मामला है। जो भी जानकारी होगी, वहीं से मिलेगी। वैसे शासन ने पीपीपी के तहत एक एजेंसी को काम दे दिया है। इसका पत्र जरूर मिल गया है।  -राजू राणा, डीआईओएस
यह पूरे प्रदेश का मामला है। शासन के आदेश हैं कि इन विद्यालयों का संचालन सीबीएसई से ही होना है। ऐसे में मान्यता आदि की कार्रवाई भी शासन से ही होगी। मुझे जानकारी नहीं है। यहां अभिनव विद्यालय में जो काम अधूरे हैं। उन्हें पूरा कराया जा रहा है।  -अजय कुमार द्विवेदी, जेडी 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें