वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अलीगढ़ जिले की कुल आबादी 36,73,889 है। जिसमें 19,51,996 पुरुष और 17,21,893 महिलाएं हैं। वहीं 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों की संख्या 5,74,509 है। मगर दस वर्ष के आबादी वृद्धि दर 22.80 फीसदी के औसत के अनुसार अब आबादी 45 लाख मानी जाती है।
2022 में ये रही मतदाता संख्या
वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार जिले की मतदाता संख्या 27,64,934 रही, जिसमें पुरुष संख्या 14,63,833 व महिला संख्या 12,91,930 है।
ये है मतदाताओं का अनुमानित जातीय आंकड़ा
वर्ष 2022 के विभिन्न राजनीतिक दलों के अनुमानित सर्वे के अनुसार जिले में 4 से 4.50 लाख मुस्लिम, 3 से 3.50 लाख ब्राह्मण, 3 से 3.50 लाख जाट, 3 लाख ठाकुर, 3 लाख जाटव, 2.75 से 3 लाख वैश्य, 1.50 लोधी, 1.50 यादव, 1 से 1.50 बघेल अनुमानित थोक मतदाता हैं। इसके अलावा अन्य में कायस्थ,पंजाबी, जैन, वाल्मीकि, कश्यप-कुशवाहा, कोरी, खटीक, धोबी, अहेरिया, बंजारा, मल्लाहा, सैनी-माली आदि जातियों के मतदाता भी जिले में छोटे-छोटे पॉकेट में अलग अलग हिस्सों में हैं।