फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के कैशियर पर 50 लाख रुपये गबन का आरोप, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड षष्टम के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र अकराबाद के कैशियर पर बेटे के साथ मिलकर 50 लाख रुपये से अधिक का गबन करने का आरोप है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कैशियर को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ थाना अकराबाद में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र अकराबाद पर तैनात टीजी टू मनोहर सिंह राजस्व संग्रहक का कार्य देख रहा था। अधीक्षण अभियंता ई. राघवेंद्र ने बताया कि केंद्र पर ओटीएस योजना के अंतर्गत राजस्व संग्रह हो रहा था। मनोहर सिंह ने बेटे गोपाल के साथ मिलकर 50 लाख रुपये से अधिक का गबन किया है। तीन सदस्यीय कमेटी की जांच के बाद खुलासा हुआ है।
जांच कमेटी में उपखंड अधिकारी द्वितीय सौरभ अग्रवाल, उपखंड अधिकारी प्रथम ललतेश यादव एवं सहायक लेखाकार रामप्रकाश शामिल थे। मनोहर लाल को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ थाना अकराबाद में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कैशियर के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी एवं 409 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें