बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव पलराझाल निवासी पंकज बुधवार को थाना गोंडा के बड़ा गांव से बाइक से अपनी पत्नी प्रिया को दवा दिलाकर लौट रहा था। दोपहर में उटवारा नहर पुल के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा दिखाकर महिला के कुंडल, मंगलसूत्र, मोबाइल व पंकज से एक हजार रुपये लूटकर भाग गए।
अलीगढ़ के खैर में गांव उटवारा के पास नहर पटरी के किनारे बाइक सवार दो बदमाश दंपती से नकदी, कुंडल, मंगलसूत्र व मोबाइल लूट कर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव पलराझाल निवासी पंकज बुधवार को थाना गोंडा के बड़ा गांव से बाइक से अपनी पत्नी प्रिया को दवा दिलाकर लौट रहा था। दोपहर में उटवारा नहर पुल के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा दिखाकर महिला के कुंडल, मंगलसूत्र, मोबाइल व पंकज से एक हजार रुपये लूटकर भाग गए।
पीड़ित की सूचना पर इंस्पेक्टर खैर सुबोध कुमार व सीओ राजीव द्विवेदी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। तहरीर पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।