फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पर हुई कार्रवाई, 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Feb 2024 06:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बिना किसी पूर्व सूचना एवं अनुमति के पीपली चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते किसान यूनियन के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा-अलीगढ़ मार्ग स्थित पीपली चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका था। प्रधानमंत्री का पुतला जलाने पर थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर 12 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
दरोगा रामेश्वर दयाल ने बताया कि 17 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे वह सिपाही मयंक चौधरी के साथ गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर गश्त पर थे। इसी दौरान पीपली चौराहे पर बिना किसी पूर्व सूचना एवं अनुमति के सत्यवीर सिंह सत्तो, टीकम सिंह, अजय शर्मा, ऋषिपाल, पुष्पेंद्र सिंह, पुनीत सिंह, बृजेश चौधरी, धर्मवीर सिंह, डंबर सिंह, मनवीर सिंह, रोहतांग, भोला चौधरी ने कानून का उल्लंघन किया।सरकारी विरोधी नारेबाजी करते हुए शांति व्यवस्था को भंग किया। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें