फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20.91 लाख रुपये की अनियमितता में वीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादों समेत पांच ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के भुगतान में अनियमितता व भाई की फर्म को 20.91 लाख रुपये के बिना अनुमति के भुगतान के मामले में ग्राम विकास अधिकारी राजीव यादव फंस गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर उनके खिलाफ थाना दादों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बिजौली ब्लॉक के बीडीओ चिंताराम दो जनवरी को ग्राम विकास अधिकारी राजीव यादव की तैनाती वाली ग्राम पंचायत लहरा सलेमपुर में पहुंचे थे। इस दौरान राजीव यादव वहां मौजूद नहीं थे। बीडीओ को निरीक्षण में काफी अनियमितताएं मिली थीं। इस बारे में वीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लिहाजा बीडीओ ने इनकी तैनाती की सभी पंचायतों की जांच कराई। इसमें सामने आया कि इन्होंने अपनी पंचायत दादों, कासिमपुर, खुशीपुर, सिंधौली, लहरा सलेमपुर से इस वित्तीय वर्ष में अपने भाई की जेडी कंस्ट्रक्शन एवं सप्लायर के नाम की फर्म को 20.91 लाख रुपये का भुगतान किया है। रामपुर चंदियाना के काम में भी बिना अनुमति के धनराशि का भुगतान किया गया है। बीडीओ ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी। सीडीओ ने तत्काल डीपीआरओ पारुल सिसौदिया को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ के आदेश पर बिजौली ब्लॉक के एडीओ इस्लाम हुसैन ने दादों थाने में आरोपी वीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया ने बताया कि वित्तीय अनियमितताओं के मामले में वीडीओ राजीव यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें