यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रयागराज में द्वितीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अलीगढ़ के मोहम्मद अजहर उद्दीन ने कांस्य पदक जीता। महानगर के जमालपुर निवासी मोहम्मद असगर के बेटे अजहरउद्दीन ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में 60 प्रतिभागी शामिल हुए थे। अजहर ने बताया कि मेडल जीतने का सपना अक्तूबर 2020 में देखा था, जब अमर उजाला में आयोजन की सूचना छपी थी। सी-3 डिफेंस एकेडमी के कैप्टन आसीन खान ने कहा कि अजहर ने प्रयागराज में पहली कोशिश की थी। जिसमें कांस्य पदक जीतने में सफ लता मिली। वह आगे देश के लिए मेडल जीतना चाहता था।