फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष पर टिप्पणी करने वाले नेता पर मुकदमा दर्ज, दे रहा था अखिलेश यादव को चेतावनी

Sat, 08 Nov 2025 05:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोहन कथित रूप से भाजपा से जुड़े हैं। वे पूर्व में सपा  सांसद रामजीलाल सुमन पर भी इसी तरह की टिप्पणी कर चुके हैं, जिसमें मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : SP Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में जवां के युवा नेता मोहन चौहान द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी के मामले में सपाइयों ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। मोहन पर मुकदमे की मांग की गई। इस पर 7 नवंबर देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन


तहरीर देते हुए युवा सपा नेता मोहसिन मेवाती ने कहा है कि मोहन ने टिप्पणी करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वह सपा अध्यक्ष व सपाइयों को चेतावनी दे रहे हैं। इस तरह के बयान से पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इस मामले में कार्रवाई की जाए। 

सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार कार्रवाई के लिए जांच के आधार पर वीडियो को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि मोहन कथित रूप से भाजपा से जुड़े हैं। वे पूर्व में सपा  सांसद रामजीलाल सुमन पर भी इसी तरह की टिप्पणी कर चुके हैं, जिसमें मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें