फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramjilal Suman: एसएसपी से मिले सपा नेता, बोले- सांसद को धमकी देने वाले पर दर्ज हो मुकदमा

Wed, 02 Apr 2025 10:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने एसएसपी से मिलकर बताया कि 30 मार्च को सोशल मीडिया पर बरौला के गांव बहादुरपुर कोटा निवासी मोहन चौहान ने सांसद को गोली मारने की धमकी दी थी। मोहन ने कहा था कि यदि मुझसे पहले कोई उन्हें गोली मार दे तो मैं उसे 25 लाख रुपए इनाम दूंगा। 
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस में समस्या को लेकर पहुचें सपा पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता 2 अप्रैल को पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पदाधिकारियों ने सांसद रामजी लाल सुमन को धमकी देने वाले पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के ऊपर लगातार करणी सेना की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 30 मार्च को सोशल मीडिया पर बरौला के गांव बहादुरपुर कोटा निवासी मोहन चौहान ने सांसद को गोली मारने की धमकी दी थी। मोहन ने कहा था कि यदि मुझसे पहले कोई उन्हें गोली मार दे तो मैं उसे 25 लाख रुपए इनाम दूंगा। 

महिला सभा महानगर अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि 30 मार्च को थाना क्वार्सी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। मगर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में दोबारा एसएसपी को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। एसएसपी संजीव सुमन ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष राकेश यादव, राजेश सैनी, जिपं सदस्य विजेंद्र सिंह यादव, बबलू होल्कर, विजय प्रजापति, संजय यादव, भूदेव सिंह, विजय सिंह, कौशल बघेल, अनिल लोधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें