फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

Wed, 02 Apr 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा राजमार्ग पर गांव टोली के समीप मंगलवार की सुबह करीब 8.35 बजे अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान थे। अनुमान है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मृत्यु हुई है।
विज्ञापन




पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव टोली के पुलिस चौकीदार ने कोतवाली में सूचना दी कि सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह जींस और शर्ट पहने हुए था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें